अबतक इंडिया न्यूज 5 अप्रैल देशनोक । अज्ञात सफेद शिफ्ट डिजायर गाड़ी की टक्कर से एक महिला के घायल होने का मामला देशनोक थाने दर्ज हुआ हैं।प्रकरण के जांच अधिकारी एएसआई चरण जीत सिंह ने बताया कि 3 अप्रैल को शाम साढ़े सात बजे के करीब नोखा निवासी दम्पति बीकानेर से लौटते समय देशनोक सीमा के स्वागत द्वार के पास ओरण में स्थित करणी माता मंदिर दर्शन हेतु रोड क्रॉस करते समय अज्ञात शिफ्ट डिजायर गाड़ी ने टक्कर मार दी।टक्कर में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया हैं।

शनिवार को घायल महिला के पति जयश्री राम निवासी नोखा ने अज्ञात सफेद डिजायर गाड़ी के चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया हैं। देशनोक पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की हैं।घायल महिला का अभी पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में इलाज जारी हैं।खबर लिखे जाने तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।









